Hindi Notes

How to Translate from Hindi to English See. किसी भी अनुवाद का हिंदी अनुवाद कैसे करें।देखें

TENSE (काल)

Thank you for coming to my blog. Keep reading the MGS Gyan Books for Daily Updates. As you know this blog has been able to withstand any difficulties.

Dear Friend,
आपको यह जानकर खुशी होगी कि आज के पोस्ट में हम आप लोगों को ट्रांसलेशन के बारे में बताने जा रहा हूं। कहने में यह गलत नहीं होगा कि हमने अब तक बहुत सारे ट्रांसलेशन के हिन्दी अनुवादों को इंग्लिश में बदला है, लेकिन हमें को इस की नियम बहुत कम ही मालूम होती है या मालूम होने के बाद भूल जाते हैं। तो अब चलिए  इसके नियम और पहचान को जान लेते हैं-

1. PRESENT INDEFINITE TENSE (Simple Present)

इस पोस्ट में हम आपको Affirmative, Negative और Interrogative sentences नियमों के बारे में बताऊंगा।
Recognition and translation rules ( पहचान और अनुवाद के नियम)
पहचान : Present Indefinite Tense के वाक्यों के अंत में ता हैं, ती है, ते हैं, ता हूं, आदि शब्द आते हैं।  इस Tense में प्रयुक्त होने वाले वाक्य-
  • सामान्य घटना
  • सर्वव्यापी सत्य (Universal Truth)
  • आदत प्रकट करने वाले कार्य (Habitual Actions)
आते हैं।
नियम : 

1. Positive Sentences 

Subject (कर्ता) के बाद  Verb (क्रिया) के मूल रूप का प्रयोग करें।

A. Affirmative (Positive) Sentence में I, We, You, They तथा बहुवचन की संख्याओं (Plural Nouns) के साथ Verb (क्रिया) की First Form को प्रयोग में लेते हैं।



Exampls-
१. मैं घर जाता हूं।  I go home.
२. हम आम खाते हैं।  We eat mango.
३. तुम क्रिकेट खेलते हो।  You play cricket.
४. वे गंगा जी में स्नान करते हैं।  They bathe in the Ganga.
५. कुत्ते भौंक करते हैं।  Dogs bark.

B. He, She, It, Any Name तथा एकवचन की संज्ञाओं (Singular Nouns)  के साथ Verb की First Form के अन्त में 's' या 'es' जोड़ देते हैं।

Exampls-
१. राम अपने घर जाताा है।  Raam goes to his house.
२. माताजी रामायण पढ़ती हैं।  Mother reads the Ramayana.
३. आग जलती है।  Fire burns.
४. सूर्य पूरब से निकलता है।  The sun rises in the east.
५. रमेश दौड़ता है।  Ramesh runs.

Watch video 👇↓



2. Negative Sentences



Subject+do/does+not+verb(first form)

A. Negative Sentences में I, We, You, They तथा बहुवचन की संज्ञाओं (Plural Nouns) के साथ do not लगाकर Verb की first form का प्रयोग किया जाता है।

Exampls-
१.  मैं आम नहीं खाता हूं।  I do not eat mangoes.
२. हम क्रिकेट नहीं खेलते हैं।  We do no play cricket.
३.  तुम अपना पाठ याद नहीं करते हो।  You do not learn your lesson.
४.  वे अस्पताल नहीं जाते हैं।  They do not go to hospital.
५. यह लड़कियां गीत नहीं गाती है।  These girls do not sing a song.

B. He, She, It तथा एकवचन की संज्ञाओ (Singular Nouns) के साथ Does not लगाकर verb की first form लिखी जाती है।


Exampls-
१. वह आज अपना काम नहीं करती है।  She does not do her work today.
२. ये लड़कियां गीत नहीं गाती हैं।  These girls do not sing a song.


विशेष-


  • Do not या Does not के साथ Verb की first form के अंत मे s या es नही लगाते हैं।
  • इन वाक्यों में Do और Does का प्रयोग सहायक क्रिया (Helping Verb) की तरह करते हैं।
  • Example [  वह आज अपना काम नहीं करती है।  She does not do her work today.] देखिये । इसमें Does सहायक क्रिया है और do मुख्य क्रिया ( main verb) है।
  • 'कभी नहीं' के लिए Never का प्रयोग करते हैं। Never के साथ Do not और Does not का प्रयोग नही करते हैं।
Exampls-
१. वह झूठ कभी नहीं बोलता है।  He never tells a lie.
२. वे लड़के अपना समय कभी भी नष्ट नहीं करते हैं।  Those boys never waste their time.
३. पिताजी कॉफी कभी नहीं पीते हैं।  Father never takes coffee.


  • Never के साथ He, She, It तथा एक वचन के संज्ञायो के लिए verb की first form के अंत मे 's' या 'es' लगाया जाता है।
Exampls-
१. वह झूठ कभी नहीं बोलता है।  He never tells a lie.
२. पिताजी कॉफी कभी नहीं पीते हैं।  Father never takes coffee.

  • Never के साथ I, We, You, They तथा बहुवचन की संख्याओं के लिए Verb की first form का प्रयोग किया जाता है।
Exampls-


१. वे लड़के अपना समय कभी भी नष्ट नहीं करते हैं।  Those boys never waste their time.

Watch video 👇↓



3. Interrogative Sentences

प्रश्नवाचक वाक्य दो प्रकार के होते हैं-
(i). वे वाक्य जिनमें 'क्या' शब्द वाक्य के आरंभ में आता है
Exampls-
१. क्या तुम अब सोते हो?  Do you sleep now?
२. क्या चपरासी घंटी नहीं बजाता है?  Does the peon not ring the bell?
३. क्या तुम्हारे मास्टर साहब तुम्हें पीटते हैं?  Does your teacher beat you?
४. क्या वे सदैव सत्य बोलते हैं?  Do they always speak the truth?

Note: 
  • ऊपर के वाक्यों में यदि प्रश्नवाचक वाक्य में 'क्या' शब्द वाक्य में सबसे पहले हो तो क्या के लिए What का प्रयोग नहीं होता है। ऐसे वाक्यों में I, we, you, they तथा बहुवचन की संख्याओं के साथ वाक्य के कर्ता (subject) से पहले do आता है तथा वह subject के बाद verb की first form लिखी जाती है।
Exampls-
१. क्या तुम अब सोते हो?  Do you sleep now?
२.  क्या वे सदैव सत्य बोलते हैं?  Do they always speak the truth?
इन वाक्यों में Do का प्रयोग सहायक क्रिया (Helping Verb) की तरह होता है।
  • He, She, It तथा एकवचन की संख्याओं के साथ वाक्य के कर्ता (Subject) से पहले Does लगाकर कर्ता के बाद Verb की first from लिखी जाती है।
Exampls-
१. क्या चपरासी घंटी नहीं बजाता है?  Does the peon not ring the bell?
२. क्या तुम्हारे मास्टर साहब तुम्हें पीटते हैं?  Does your teacher beat you?
इन वाक्यों में Does का प्रयोग सहायक क्रिया की तरह होता है।

(ii) .वे वाक्य जिसमे प्रश्न सूचक शब्द (Question words- 'क्या', 'कब', क्यों, कहाँ, कैसे आदि ) वाक्य के बीच में आते हैं।
Exampls-
१. तुम अब क्या करते हो?  What do you do now?
२. वह कहां से होता है?  Where does he sleep?
३. तुम्हें अब कौन बुलाता है?  Who calls you now?
४. तुम किस को पढ़ाते हो?  Whom do you teach?
Note:
  • यदि प्रश्नवाचक वाक्य में प्रश्न सूचक शब्द (Question words- 'क्या', 'कब', क्यों, कहाँ, कैसे आदि ) वाक्य के बीच में आते हैं, तो सबसे पहले इन शब्दों की अंग्रेजी लिखकर कर्ता के अनुसार Do, Does का प्रयोग किया जाता है।
Exampls-
१. तुम अब क्या करते हो?  What do you do now?
२. वह कहां से होता है?  Where does he sleep?
  •  यदि प्रश्नवाचक वाक्य निषेधात्मक (Negative) भी है तो मुख्य क्रिया (Main Verb) से पहले not आता है।
Example-
१. वह आज गीत क्यों नहीं गाती है?  Why does she not sing today?

Watch video 👇↓




Please wait... Updating.
,

Post a Comment

0 Comments