Hindi Notes

18 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ Important events of May 18



आज की वाणी


अधर्मेणैधते   तावत् ,
      ततो भद्राणि पश्यति ।
तत: सपत्नाञ्जयति,
      समूलस्तु विनश्यति ।।
भावार्थ
          _अधार्मिक मनुष्य अधर्म द्वारा पहले बढ़ता है और अपनी अनेक प्रकार की भलाई करता है। फिर शत्रुओं को भी जीत लेता है। परन्तु बाद में घर- बार समेत पूर्णतः नष्ट हो जाता है।




18 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


1703 – डच और अंग्रेज सैनिकों ने जर्मनी के कोलोन शहर पर कब्जा किया।
1756 – इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1804 – नेपोलियन बोनापार्ट ने फ्रांस की सीनेट द्वारा सम्राट के रूप में चुने जाने की घोषणा की।
1848 – जर्मनी में पहली नेशनल एसेंबली का उद्घाटन हुआ।
1860 – अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी ने राष्ट्रपति पद के लिए अब्राहम लिंकन को उम्मीदवार बनाया।
1888 – अमरीका में पहला ग्रामोफ़ोन रिकार्ड बजाकर दिखाया गया था।
1899 – विश्व सद्भावना दिवस के मौके पर पहली बार हेग शांति सम्मेलन में 26 देशों ने भाग लिया।
1912 – पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्‍म श्री पुंडा‍लिक रिलीज हुई।
1940 – जर्मनी की सेना ने ब्रसेल्स पर कब्जा किया।
1950 – उत्तरी एटलांटिक संधि पर हस्ताक्षर करने के एक साल बाद इसी दिन विश्व के 12 देशों ने अमरीका और यूरोप की रक्षा के लिए एक स्थाई संगठन पर सहमति दी थी।
1974 – राजस्थान के पोखऱण में सफल परमाणु बम परीक्षण के साथ भारत विश्व में छठा परमाणु संपन्न देश बना। इस परीक्षण को ‘स्माइलिंग बुद्धा’ का नाम दिया गया था।
1990 – पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने मौद्रिक संघ संधि पर हस्ताक्षर किया।
1991 – ब्रिटेन का पहली ऐस्ट्रॉनॉट हेलेन शर्मन ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। 27 वर्षीय हेलेन सोवियत सोयुज़ नाम की अंतरिक्ष कैपसुल में बैठकर कज़ाख़स्तान से रवाना हुई।


1994 - संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1995 'सं.रा. सहिष्णुता वर्ष' के रूप में मनाने का निर्णय लिया।
1994 - गाजा पट्टी क्षेत्र से अन्तिम इस्रायली सैनिक टुकड़ी हटाये जाने के साथ ही क्षेत्र पर फ़िलिस्तीनी स्वायत्तशासी शासन पूर्णत: लागू।
2004 - इस्रायल के राफा विस्थापित कैम्प में इस्रायली सैनिकों ने 19 फ़िलिस्तीनियों को मौत के घाट उतारा।
2006 - नेपाल नरेश को कर के दायरे में लाया गया।
2007 - कजाकिस्तान के राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर वायेव का कार्यकाल असीमित समय के लिए बढ़ा।
2008 - पार्श्वगायक नितिन मुकेश को मध्य प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण से सम्मानित किया।
2008 - भारतीय मूल के लेखक इन्द्रा सिन्हा को उनकी किताब एनिमल पीपुल हेतु कामनवेल्थ सम्मान प्रदान किया गया।
2009 – श्रीलंका की सरकार ने 25 साल से तमिल विद्रोहियों के साथ हो रही जंग के खत्म होने का एलान किया। सेना ने देश के उत्तरी हिस्से पर कब्जा किया और लिट्टे प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन को मार डाला गया।
2012 – सोशल नेटवर्किंग कंपनी फेसबुक इंक ने नास्डैक में ट्रेडिंग करना शुरू किया।


18 मई को जन्मे व्यक्ति


1048 – फ़ारसी और ताजिकी भाषाओं के प्रसिद्ध कवि, गणितज्ञ और दार्शनिक उमर खैयाम का जन्म हुआ।
1682 - शाहू - छत्रपति शिवाजी का पौत्र तथा शम्भुजी और येसूबाई का पुत्र था।
1881 - राम लिंगम चेट्टियार - एक वकील, राजनीतिज्ञ और संविधान सभा के सदस्य थे।
1910 - बी एन आदरकार - अर्थशास्त्री (जानकारीबी एन आदरकार) भारतीय रिज़र्व बैंक के नौवें गवर्नर थे।
1914 - एस. जगन्नाथन - भारतीय रिज़र्व बैंक के दसवें गवर्नर थे।
1922 – नार्वे में जन्मे मनोचिकित्सक जर्डा बोयेसन का जन्म हुआ (कन्फर्म नहीं)।
1929 - वेंकटरमन राधाकृष्णन -  एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक ।


1933 - एच डी देवगौड़ा - भारत के पूर्व प्रधानमंत्री।

18 मई को हुए निधन

526 – पोप जॉन प्रथम (523-26) का निधन हुआ।
1966 - पंचानन माहेश्वरी - भारत के सुप्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी।
2012 - जय गुरुदेव - प्रसिद्ध धार्मिक गुरु।
2017 - अनिल माधब दवे - भारत सरकार में पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री थे।
2017 - रीमा लागू ( गुरिंदर भादभाड़े ) - हिन्दी फ़िल्मों की शानदार अभिनेत्री थीं।

18 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 श्रीकूर्म जयन्ती ।
 महर्षि भृगु जयन्ती ।
 श्री बुध पूर्णिमा , श्री बुध जयन्ती ।
मेला / यात्रा देवयानी (सांभर) ।
 श्री एच डी देवगौड़ा जन्म दिवस ।
 श्री जयगुरुदेव स्मृति दिवस ।
 पोखरण परमाणु विस्फोट दिवस (1974) ।
अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस ।
 World AIDS Vaccine Day.

कृपया ध्यान दें -
    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए माफी चाहता हूँ। 

Post a Comment

0 Comments